Friday, October 29, 2010

धनतेरस एवं दीपावली वर्ष २०१० की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व दिनांक ०३, ०४ एवं ०५ नवबंर को होने के कारण राजबाड़ा, जवाहर मार्ग एवं सुभाष मार्ग बाजार क्षेत्रों में खरीद फरोख्त करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण बाजार के निम्नांकित क्षेत्रों को नो व्हीकल झोन, एकांगी मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था अस्थायी रूप से घोषित किया जावेगा।
(१) नो पार्किंग एवं नो व्हीकल झोन :-
   राजबाड़ा क्षेत्र में -   
१. बॉंके बिहारी से गोपाल मंदिर ईमामबाड़ा तक।
२. सुभाष चौक से विजय चाट हाऊस पिपली बाजार।
३. ईमामबाड़ा से सराफा थाना तक।
४. पिपली बाजार से बर्तन बाजार बजाजखाना चौक तक नो पार्किंग एव ंनो व्हीकल झोन किया जावेगा।
५. जवाहर मार्ग में दोनो ओर की ०४ व्हीकल पार्किग निरस्त की जाकर प्रतिबंधित रही।
६. जवाहर मार्ग से होकर पीपली बाजार तक।
७. जवाहर मार्ग से बजाज खाना से आगे प्रतिबंधित।
८. नरसिंह बाजार चौराहे से जीसच्चिदानंद से आगे प्रतिबंधित।
(२) प्रतिबंधित मार्ग :-
१.    सुभाष चौक से ईमामबाड़ा की ओर।
२.    यषोदा माता मंदिर से पिपली बाजार की ओर।
३.    मोरसली गली से सराफा की ओर।
४.    ,षक्कर बाजार गली से सराफा थाना की ओर।
५.    गोराकुण्ड से शीतलामाता बाजार की ओर।
६.    बहीखाता गली कपड़ा बाजार से सराफा थाने की ओर।
७.    मारोठिया बाजार, कपड़ा बाजार से बजाजखाना, बोहरा बाजार की ओर।
८.    सांठा बाजार से बैंक ऑफ इण्डिया बजाजखाना की ओर।
९.    पावर हाऊस गली से सांठा बाजार एवं बजाजखाना की ओर।
१०.    उदापुरा से बजाजखाना, बैंक ऑफ इण्डिया की ओर।
११.    आगरा होटल गली से बजाजखाना की ओर।
१२.    ताज बिल्डिंग के सामने से बजाजखाना/ बर्तन बाजार की ओर।
१३.    राम मार्ग, नजमपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
१४.    मोहनपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
१५.    रामलक्ष्मण बाजार से पिपली बाजार की ओर।
१६.    बर्तन बाजार से राजू पानवाली गली।
१७.    निहालपुरा गली नं. १ एवं २
१८.    निहालपुरा चोर बाजार से सांई मंदिर बांके बिहारी रोड़ पर।
१९.    यषवंत रोड़, प्रषांत होटल प्रभात किरण के बाजू से निहालपुरा की ओर।

(३) मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
१.    सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महू फैक्टी बसों को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
२.    पटेल प्रतिमा एवं रिवर साईड आनेवाली बसों को संजय सेतू मार्ग से मृगनयनीएम्पोरियम  नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर मार्ग परिवर्तन किया जावेगा।
३.    मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
४.    जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
५.    चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में  जाने वाले वाहन  नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिषा की ओर वाहन आ सकेंगे।
६.    राजमोहल्ले से लेकर अन्तिम चौराहे तक सिवरेज लाईन का काम चलने के कारण इस क्षेत्र में बडे वाहन पुर्णतः प्रतिबंन्धित है। पंचकुईया में आने वाले वाहन वायरलेस से बडा गणपति होकर पंचकुईया आ सकेगें।
७.    कलेक्ट्रेट  हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि+द्धी एवं  यषवन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
८.    बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
९.    नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद  होकर क्लाथमार्केट एवं इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंन्धित रहेगें।

            व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि, वे अपना माल देर रात्रि या रात्रि २४ से प्रातः ८ बजे के बीच अपनी-अपनी दुकानों में लोडिंग-अनलोडिंग करा लें।
 

(४) अस्थाई पार्किगं स्थल :-
१. संजय सेतु से मृगनयनी तक ।
२. हरसिद्वी पुल एवं माती तबेला व मच्छीबाजार चौराहा क्षेत्र में।
३. सुभाष चोक मल्टी पार्किगं ।
४. सुभाष चोक से राजवाड़ा मुख्य बिल्डीगं के साईड में दो पहिया वाहन।
५. इतवारिया  बाजार मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहन ।
६. नवीन चित्रा टाकीज परिसर में दुपहिया वाहन।
७. खालसा स्टेडियम ।
८. परसराम पुरिया उच्चत्तर माध्यमिक बिद्यालय;सिटी नर्सिग होम के पास द्ध
९. खालसा कन्या महा विद्यालय नार्थ राज मोहल्ला।
१०. शासकीय हिन्दी माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-६ राज मोहल्ला दुपहिया वाहन।
११.    शारदा कन्या हिन्दी माध्यमिक विद्यालय मल्हारगंज।
१२.    मुकेरीपुरा मस्जिद के पीछे ०४ व्हील पार्किंग।

तीन दिन पूर्व महिला का बैग छिनकर भागने वाला अज्ञात बदमाष को हुलिये के आधार पर बॉज स्क्वॉड द्वारा गिरफ्तार किया गया

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को एरोड्रम रोड बिजासन नगर स्थित शुक्ला भवन के सामने से फरियादीया तरूण पति सुनील पवॉर निवासी बिजासन कॉलोनी इंदौर का एक बैग जिसमें १५ हजार रूपये नगदी, दो एटीएम कार्ड, एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल फोन रखा था, जिसे काले रंग की हिरोहोन्डा सीबीझेड मोटरसायकल पर आया अज्ञात बदमाष छिनकर भाग गया था। घटना की सूचना फरियादीया द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी ं। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना का प्रसारण सभी थाना मोबाईलो तथा थाना क्षेत्र मे स्थित बाज स्कवॉड आदि को दी गई थी। सूचना के आधार पर व फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा ३९२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
        दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को थाना क्षेत्रांतर्गत चैकिंग के दौरान तैनात बाज स्कवॉड के जवान आरक्षक पुरूषोत्तम ३९९ द्वारा दिनांक २२ अक्टूबर २०१० को कंट्रोल रूम द्वारा प्रसारित किये गये अज्ञात आरोपी के हुलिया व मोटर सायकल सीबीझेड की जानकारी को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध दिखायी देने पर मोटर सायकल सीबीझेड एमपी-१०/ई/०८८४ के चालक का पीछा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियो को व थानो को उक्त मोटर सायकल नोट करवाया तथा स्वयं संदेही आरोपी का थाना सदर बाजार क्षेत्र तक लगातार पीछा कर पकड कर संदेही मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन यादव बताया जिसे आरक्षक पुरूषोत्तम विष्नोई द्वारा थाना एरोड्रम लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो आरोपी ने दिनांक २२ अक्टूबर को बिजासन नगर एरोड्रम रोड पर उक्त महिला तरूण पवार के साथ लूट करना स्वीकार किया।
पुलिस एरोड्रम द्वारा पूछताछ करते आरोपी ने अपना नाम सचिन पिता हरीप्रसाद यादव (२४) निवासी ३५ महावीर नगर इंदौर का होना बताया । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से फरियादीया से छिने गये रूपये में से ७ हजार ५०० रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आरोपी की मोटरसायकल सीबीझेड एमपी-१०/ई/०८८४ को बरामद कर लिया गया है। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी सचिन को न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर शेष माल बरादगी के प्रयास किये जा रहे है।
    उल्लेखनीय है कि आरोपी सचिन यादव पिता हरीप्रसाद यादव थाना क्षैत्र का आदतन बदमाष होकर इसके विरूद्ध थाना ऐरोड्रम पर पूर्व से भी चार अपराध चोरी, नकबजनी, आदि के पंजीबद्ध हैं आज  आरक्षक पुरूषोतम विष्नोई की सूझबुझ एवं हिकमत अमली से अज्ञात आरोपी का पता लगाया जाकर लूट की वारदात का पता लगाने मे सफलता पाई जाने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा आरक्षक पुरूषोतम विष्नोई को एक हजार रूपये के नगद इनाम से पुरूस्कृत किया गया है।

चोरी की तीन मोटर सायकलो सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को षाम २१.०० बजे एरोड्रम रोड कालानी नगर चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के निर्देषन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्षन मे थाना प्रभारी एरोड्रम महेष भार्गव के नेतृत्व मे उप निरीक्षक राकेष उईके, उप निरीक्षक अखिलेष मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजयनाथ, आरक्षक जितेन्द्र तथा आरक्षक भागवत द्वारा बिना नम्बर की पेषन हिरोहोण्डा मोटर सायकल पर संदिग्ध अवस्था मे घूमते हुए हेमन्त पिता विक्रमसिह (२२) निवासी स्कीम नंम्बर ७१ रणजीत हनुमान के पीछे थाना चन्दननगर इन्दौर को पकडा पुलिस टीम द्वारा आरोपी से उक्त हीरोहोण्डा पेषन मोटर सायकल के कागजात के सम्बध मे पूछताछ की गई तो आरोपी हेमन्त कोई सन्तोष जनक जबाव नही देते हुए टालमटोली करने लगा लिसे पुलिस थाना ऐरोड्रम लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो आरोपी ने उपरोक्त हिरोहोन्डा मोटरसायकल चोरी की होना स्वीकार किया। पुलिस एरोड्रम की उपरोक्त टीम द्वारा आरोपी हेमंत पिता विक्रमसिंह के कब्जे से अभी तक उपरोक्त हिरोहोन्डा पेषन मोटरसायकल सहीत एक अन्य हिरोहोन्डा सीडी डीलक्स मोटरसायकल तथा एक हिरोहोन्डा पेषन बुरो मोटरसायकल कुल कीमती १ लाख २० हजार रूपये की बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त हिरोहोन्डा पेषन मोटरसायकल थाना छत्रीपुरा क्षेत्र से, हिरोहोन्डा सीडी डिलक्स मोटरसायकल थाना चंदननगर क्षेत्र से तथा हिरोहोन्डा पेषन बुरो मोटरसायकल जिला रतलाम से चुराना कबूल किया है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त तीनो मोटरसायकले बरामद कर इसके विरूद्ध धारा ४१(१)१०२ जा.फो. तथा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कर अन्य वाहन चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अभी और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है।  

०१ आदतन ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.१० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम पिगडम्बर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही रेल्वे क्रासिंग ग्राम पिगडम्बर निवासी मयंक पिता बलवंतसिंह ठाकुर (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगद तीन मोबाईल फोन तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुषवाह नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिपक पिता हीरालाल कुषवाह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १३.०० बजे चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले अर्जुनपुरा इंदौर निवासी अज्जू पिता किषनलाल (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १३.०५ बजे गुलावर फाटा सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले खीराखेडी सांवेर निवासी मांगीलाल पिता अम्बाजी मोची (६२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.४५ बजे बडी कलमेड हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भैरूसिंह पिता मोहन भोई (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब तथा ९ बॉटल बियर बरामद की गई।
          पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १७.०० बजे लोधी मोहल्ला कोदरिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली मंजूबाई पति राममूर्ती लोधी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को २०.४५ बजे पीठ रोड महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता सुनील मराठा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १४.५० बजे ग्राम पेडमी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अमरसिंह पिता रतनसिंह बारेला (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ अक्टूबर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १२.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुंदरनगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २५५ गोविंद नगर खारचा इंदौर निवासी राधेष्याम पिता बद्रीसिंह ठाकुर (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०१० को १५.३० बजे अंकित होटल के सामने एरोड्रम रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०१ नार्थ तोडा इंदौर निवासी अज्जू पिता विजय मखलिया (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।