Friday, September 2, 2011


;k=h cl okguksa ds fo:} l?ku psfdax vfHk;ku        
bUnkSj & fnukad 02 flrEcj 2011& vfrfjDr iqfyl v/kh{kd ;krk;kr Jh lat;flag us crk;k fd Mh-,l-ih-;krk;kr iwohZ{ks= iznhi flag pkSgku ds ekxZn’kZu esa ;krk;kr foHkkx Onkjk ;k=h cl okguksa ds fo:/n lapkfyr vfHk;ku ds vUrxZr vkt Hkh fcuk ijfeV@nLrkost ds vHkko esa  8 cl okguksa ij dk;Zokgh dh x;h fooj.k fuEukuqlkj gS%& 

dza-
okgu
lapkfyr LFkku
okgu dzekd
dk;Zokgh djus dk LFkku
dk;Zokgh dk dkj.k
1&
cl
bankSj ls mTtSu

,eih13&lh&4455
jsYos LVs’ku 
fcuk ijfeV
2&
cl
bankSj&Hkksiky]

,e-ih-37&ih&0481
NksVhXoky Vksyh
fcuk ijfeV
3&
cl
bankSj&nsokl

,eih41&ih&0183
usg: pkSd
fcuk ijfeV
4&
cl
bankSj flouh
,eih22&ih&0164
usg: pkSd
fcuk ijfeV
5&
cl
O;kSjk ls bankSj
,eih&41&1114
e/kqfeyu
ijfeV 'krksZ ds mYya/ku tIr gS
6&
cl
bankSj &egw
Jh VsosYl
,e,p&43&ts&5101
e/kqfeyu
nLrkost ds vHkko esa
7&
cl
bankSj&lkxj  vkselkbZjke
,eih09&,Q,&2367
e/kqfeyu
nLrkost ds vHkko esa
8&
cl
'khMhZ]nsokl&bankSj
jksMost dh xkM+h
,eih&11&ih&5355
usg: izfrek
nLrkost ds vHkko esa
]
                   

घरेलू गैस टंकी का व्यवसायिक उपयोग करते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ सितम्बर २०११- पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १४.३५ बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग मनोरंजन पिता छोटेलाल दुबे की रिपोर्ट पर लाला चाट भंडार कोठारी मार्केट इंदौर निवासी विपिन पिता रामचंद्र वर्मा के विरूद्व धारा ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी विपिन वर्मा अपनी दुकान में घरेलू गैस टंकियो का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग कर रहा था । पुलिस एमजीरोड़ द्वारा आरोपी विपिन पिता रामचंद्र वर्मा निवासी कोठारी मार्केट इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से ०२ गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन, ०३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१९ गिरफ्तारी व ६५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १९ गिरफ्तारी व ६५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १२.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. ७१ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले दिलीप, धर्मा तथा असलम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १५.५५ बजे पारलेजी फैक्ट्री के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले भगतसिंह नगर इंदौर निवासी राहुल पिता किषन केवट (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०११- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तेलियाखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता जगन्नाथ (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०६ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ सितम्बर २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०१ सितम्बर २०११ को १०.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाबू मुराई इंदौर निवासी लक्की पिता ओमप्रकाष रघुवंषी (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।