Friday, November 4, 2011

क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में कुख्यात नकबजन



इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.सांई मनोहर ने शहर में बढती नकबजनियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को निर्देशित कर शहर में पुराने नकबजनों पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे ।
          इसी तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक जितेद्रसिंह द्वारा निरीक्षक जे.जी.चौकसे के नेतृत्व में सउनि राजेन्द्रसिंह, प्रआर ओमप्रकाश तिवारी, आर. प्रेमचंद्र प्रजापति, महेन्द्र, राजभान,  औंकार शुक्ला, सुभाष, राजेश राठौर की टीम गठित कर पुराने नकबजनो की तलाश में लगाया गया। मुखबिर से सूचना पर पुराने नकबजन अंतरसिंह पिता मेहताबसिंह भिलाला, (२३) नि-११४ ए, प्रजापत नगर, इंदौर मुल नि-ग्राम-खण्डला, थाना-उदयगढ, अलीराजपुर को पकडकर पूछताछ की गई। थाना एमजीरोड क्षेत्र की दुकान से ११६ नग मोबाईल कुल कीमती लगभग ०४ लाख के चोरी गए थे। जिनके संबंध में पूछताछ की गई तो नकबजन अंतरंिसह ने अपने अन्य साथी सुनिल, जाकिर आदि के साथ मिलकर उक्त मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। नकबजन अंतरंिसह से विभिन्न कंपनियों के कुल ७१ नग मोबाईल बरामद किए जा चुके है। शेष आरोपियों एवं मोबाईलों की तलाश की जा रही है। नकबजन अंतरंिसह पूर्व में थाना अन्नपुर्णा, पलासिया, खजराना, मल्हारगंज आदि थानों में नकबजनी में पकडा जा चुका हैं। अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी नकबजन को थाना एमजीरोड के सुपूर्द किया गया।

५०वीं मध्यप्रदेष पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष २०११ में वितरित की जाने वाली ट्राफियों की सूची






इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- मध्यप्रदेष पुलिस राज्य स्तरीय ५०वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-२०११ वि.स.बल, पष्चिम क्षैत्र इंदौर द्वारा ०१ नवम्बर २०११ से ०४ नवम्बर २०११ के मध्य आयोजित की गयी। आज दिनांक ०४ नवम्बर २०११ को समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेषक, म.प्र. श्री एस.के.राउत महोदय द्वारा प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गयी तथा पुलिस महानिरीक्षक, आरएपीटीसी, इंदौर श्री पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया। इंदौर स्थित विभिन्न खेल मैदानों पर संचालित मध्यप्रदेष पुलिस खेल स्पर्धाओं में समपन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी/टीमों को मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेषक श्री एस.के.राउत महोदय द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। समपन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नानुसार रहा -

फुटबाल
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    फुटबाल     विजेता    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर
२    फुटबाल    उपविजेता    विसबल उत्तरी जोन ग्वालियर

व्हॉलीबाल
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    व्हॉलीबाल    विजेता    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर
२    व्हॉलीबाल    उपविजेता    विसबल उत्तरी जोन ग्वालियर

बास्केटबाल
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    बास्केटबाल    विजेता    मध्य जोन भोपाल
२    बास्केटबाल    उपविजेता    विसबल उत्तरी जोन ग्वालियर

कबड्डी
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    कबड्डी    विजेता    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर
२    कबड्डी    उपविजेता    उत्तरी जोन ग्वालियर


हैण्डबाल
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    हैण्डबाल    विजेता    पश्चिमी जोन इन्दौर
२    हैण्डबाल    उपविजेता    उत्तरी जोन विसबल ग्वालियर

कुश्ती
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    कुश्ती    चैम्पियनशीप     विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर

जूडो
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    जूडो    चैम्पियनशीप    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर

एथलेटिक्स टीम चैम्पियनशीप
क्रं.    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    एथलेटिक्स    टीम चैम्पियनशीप (पुरूष)    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर
२    एथलेटिक्स    टीम चैम्पियनशीप (महिला)    पश्चिमी जोन इन्दौर

एथलेटिक्स व्यक्तिगत चैम्पियनशीप
क्रं.    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    एथलेटिक्स    व्यक्तिगत चैम्पियनशीप ट्राफी (पुरूष)    आर अतिफ खिलजी, पश्चिमी जोन इन्दौर
२    एथलेटिक्स    व्यक्तिगत चैम्पियनशीप ट्राफी (महिला)    मआर राधा यादव, मध्य जोन भोपाल

एथलेटिक्स ओवरऑल चैम्पियनशीप रनिंग ट्राफी
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    एथलेटिक्स ओवरऑल चैम्पियनशीप रनिंग ट्राफी    स्व० श्री बी०एम०शुक्ल ओवरऑल चैम्पियनशीप रंनिग ट्राफी    पश्चिमी जोन इन्दौर


५०वीं मध्यप्रदेश पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता २०११
ओवरऑल चैम्पियनशीप ट्राफी
क्रमांक    खेल का नाम    परिणाम    जोन का नाम
१    ५०वीं मध्यप्रदेश पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता २०११    ओवरऑल चैम्पियनशीप ट्राफी    विसबल दक्षिणी जोन जबलपुर

०७ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ६७ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ नवम्बर २०११ को ०४ स्थाई, ६७ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०३ नवम्बर २०११ को १६.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नादिया नगर इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अजय, आषीष, भगवान, अजय, बबलू, मनोहर, चंदर तथा अजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ नवम्बर २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ नवम्बर २०११ को १४.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भील बड़ोली से अवैध शराब बेचते हुये मिली जमगोदा निवासी जानकीबाई पति गंगाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७६० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०३ नवम्बर २०११ को २१.०० बजे निपानिया काकड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता पदमलाल (१८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।