Thursday, July 12, 2012

कुखयात गुण्डा पारस परदेशी, हथियार सहित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कुखयात गुण्डा डिस्कवर मोटरसायकल नम्बर एमपी-09/एम.यू/1587 पर मय हथियार सहित एम.जी.रोड़ गुरूव्दारे कोर्ट के पास खड़ा है । सूचना पर निरीक्षक जयन्त राठौर ने सउनि.भारत सिंह यादव,सउनि बृजेन्द्र जाट, अशोक गुर्जर प्र.आर.रामअवतार दीक्षित, तेजसिंह, राजकुमार, आर.श्याम पटेल, देवेन्द्र परिहार, महेश पाण्डे रमेश, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकडा । पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पारस पिता परदेशी जाति बसोड़ (30) निवासी समाजवाद  नगर इंदौर का रहना बताया। तलाशी लेने पर गले में स्टेट लिंक प्रेस का कार्ड जिस पर पारस संवाददाता लेख है एवं पहनी हुई पेंट में दो चाकू छिपाये हुए पाया गया।उपरोक्त आरोपी थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का गुण्डा है जिस पर लूट, अवैध वसूली, मारपीट, चाकूबाजी के लगभग 17 अपराध पंजीबध्द होना पता चला है।  आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम.जी.रोड़ के सुपुर्द किया गया।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सउनि.भारत सिंह यादव,सउनि.बृजेन्द्र जाट, अशोक गुर्जर, प्र.आर.रामअवतार दीक्षित, तेजसिंह,राजकुमार, आर.श्याम पटेल,देवेन्द्र परिहार,महेश पाण्डे,रमेश,सुरेश मिश्रा,विजय मिश्रा,धमेन्द्र, का सराहनीय योगदान रहा।

18.00 बजे से 20.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.सांई मनोहर ने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश दिये। निर्देश के पालन में इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देशन में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर 18.00 से 20.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 459 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 52 हजार 150 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 57 दो पहिया तथा 03 चार पहिया वाहनो के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना                चैकिंग पांईट                    चालान        सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली        संजय सेतु, पटेल ब्रिज         16            1100
2.  एम जी रोड़                जेलरोड़                              14           1400
3.  तुकोगंज                   लेन्टर्न चौराहा                     05            400
4.  संयोगितागंज            आजाद नगर चौराहा            28            3150
5.  छोटी ग्वालटोली        मधुमिलन, पटेल ब्रिज          29           4200
6.  पलासिया                  पलासिया चौराहा                28           2700
7 परदेशीपुरा                  विश्रांती, कल्याणीमिल         19            2200
8.  बाणगंगा                  बाणगंगानाका                     10            600
9.  हीरानगर                 चन्द्रगुप्त चौराहा                  11           2800
10.  एमआईजी             एलआईजी                           15           1700
11. विजयनगर              रसोमा                                11            750
12. खजराना                रिंगरोड चौराहा                      20          1000
13. लसूड़िया                 निरंजनपुर                           19          1900
14. जूनी इंदौर              पलसीकर, सिंधी कॉलोनी        43          5200
15. रावजी बाजार          मोतीतबेला, कलालकुई           20          2900
16. भंवरकुऑ               आशाराम, भंवरकुऑ              34          4800
17. सराफा                    राजबाडा, शीतलामाता           12          1700
18. पंढरीनाथ                फूल मंडी, मच्छीबाजार          14          1400
19.छत्रीपुरा                    धार रोड़                              44          4400
20. मल्हारगंज             लक्ष्मी प्रतिमा, जिंसी              09          2450
21. सदरबाजार            रामबाग, पोलोग्राउन्ड              10           800
22. एरोड्रम                  वायरलेस टी, छोटा बांगड़दा      10           700
23 अन्नपूर्णा               रणजीत हनुमान, महूनाका       07           350
24. चंदननगर              फूटी कोठी, पुरानाथाना            04         1150
25. राजेन्द्र नगर          प्रगति नगर, केट                     27         1900
                    ..........................................................................
                                           कुल                       459 वाहन     52,150 रूपये समन शुल्क

मूर्ति तस्कर गिरोह पुलिस गिरफ्‌त में, करीब 200 वर्ष पुरानी मूर्ति बरामद

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में जैन मंदिरों में चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देद्गान में, क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काफी पुरानी भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति बेचने हेतु घूम रहा हैं। सूचना पर उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इमरान उर्फ इम्मू पिता मोहम्मद जफर नि0 100/1 साउथ तोड़ा इन्दौर बताया एवं उसके कब्जे से अष्ट धातु की भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति मिली जो शहजाद अली निवासी बेटमा के साथ मिलकर चिड़ोदा जिला टीकमगढ जैन मंदिर से चोरी करना बताया। एक मूर्ति पूर्व में शहजाद अली से वर्ष 2010 में बरामद की जा चुकी हैं। अष्ट धातु की भगवान पार्श्वनाथ की उक्त मूर्ति लाखों रूपये में बेचने की बातचीत चल रही थी। उक्त आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया।
        उक्त आरोपी को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के प्र0आर0 नाथूराम दुबे, आरक्षक चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, रणवीरसिंह, जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.सांई मनोहर ने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश दिये। निर्देश के पालन में इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देशन में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 344 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 33 हजार 100 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 43 दो पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना             चैकिंग पांईट         चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रलकोतवाली        संजयसेतु             08            700
2.  एम जी रोड़               पत्थर गोदाम        06            600
3.  तुकोगंज                  जंजीरवाला चौराहा  10              -
4.  संयोगितागंज           मुसाखेड़ी               16          1000
5.  छोटी ग्वालटोली       मधुमिलन             30          3050
6.  पलासिया                पत्थर चौराहा         10            400
7 परदेशीपुरा                 कल्याण मिल        08           1800
8.  बाणगंगा                 भौरासला              13             650
9.  हीरानगर                 अंशुल चौराहा        05             600
10.  एमआईजी             आस्था टॉकिज      24            3150
11. विजयनगर              रसोमा                23            1200
12. खजराना                 रिंगरोड़               06              450
13. लसूड़िया                 देवास नाका         10              900
14. जूनी इंदौर               अग्रसेन चौराहा    28            2100
15. रावजी बाजार          जबरन कॉलोनी    20            1700
16. भंवरकुऑ               आशाराम चौराहा   28            2600
17. सराफा                   राजबाडा               04               -
18. पंढरीनाथ               मच्छी बाजार        10           1100
19. छत्रीपुरा                  महूं नाका            31           3600
20. मल्हारगंज             बड़ा गणपति         13          3850
21. सदरबाजार            इमली बाजार         06            550
22. एरोड्रम                  वायरलेस टी           -               -
23 अन्नपूर्णा               महूनाका              08            400
24. चंदननगर             पुराना थाना          07           1300
25. राजेन्द्र नगर          राऊबायपास         17           1400
                    ..........................................................................
                                       कुल           344 वाहन       33100 रूपये समन शुल्क

13 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन, 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 60 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को 13 स्थाई, 60 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
      पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 10 फर्डींस कॉलोनी के सामने से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शेलेन्द्र, राकेद्गा, संजय, मुकेद्गा, राजेद्गा, अनीज, पवन, मनोज, इरफान, राज, शेलेन्द्र, जावेद, सलीम तथा शरद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 51 हजार 690 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को 08.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिचौली मर्दाना से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रेम कुमार पिता गोविन्द दास (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11जुलाई 2012 को 09.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कलाली मोह. इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मराठी मो. सदरबाजार (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को 20.15 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैलाद्गापुरी कॉलोनी खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जगदीद्गा पिता किद्गाोरलाल (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2012 को 10.30 बजे अखाडे के पास गायकबाड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेन्द्र पिता गुलाब वर्मा (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।