Saturday, July 21, 2012

18.00 बजे से 20.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012 इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन व यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देद्गान में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर 18.00 बजे से 20.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 263 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 39 हजार 370 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 24 दो पहिया व 02 चार पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना                 चैकिंग पांईट                 चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली        संजय सेतु                          09        1000
2.  एम जी रोड़            नगरनिगम, चिमनबाग            05        1480
3.  तुकोगंज                    जंजीरवाला चौराहा               09        1140
4.  संयोगितागंज             जीपीओ चौराहा                   14        2500
5.  छोटी ग्वालटोली         मधुमिलन                          18        3410
6.  पलासिया             बंगाली चौराहा , मनीषपुरी         11        2720
7 परदेद्गाीपुरा             कल्याण मील                      08        800
8.  बाणगंगा                   बाणगंगानाका                     09        1100
9.  हीरानगर                   एमआर - 9                         18        3000
10.  एमआईजी              सुनिकेत, एलआईजी             20        3080
11. विजयनगर              रसोमा, सत्यसांई                  16        1940
12. खजराना                 रामकृष्णबाग                       20        1150
13. लसूड़िया                 देवास नाका चौराहा               09         600
14. जूनी इंदौर               गुलजार कॉलोनी, टॉवर         14         1350
15. रावजी बाजार           हरसिद्धी मालीपुरा                05         1450
16. भंवरकुऑ                आद्गााराम, भंवरकुऑ       11         2800
17. सराफा                    बजाजखाना, राजवाड़ा          03         1600
18. पंढरीनाथ                फूल मंडी, मच्छीबाजार         08        1240
19. छत्रीपुरा                  राजमोहल्ला धार रोड़            19        1900
20. मल्हारगंज              लक्ष्मीप्रतिमा, जिंसी             12        1280
21. सदरबाजार             मरीमाता, पोलोग्राउन्ड          04         400
22. एरोड्रम                  नगीननगर, छोटा बांगडदा     10        2440
23 अन्नपूर्णा               गौपुर, रणजीत हुनमान         09        900
24. चंदननगर             फूटी कोठी, चंदननगर            01          -
25. राजेन्द्र नगर          चौईथराम, केद्गारबाग          01        100
                    ..........................................................................
                                        कुल                     263 वाहन       39370 रूपये समन शुल्क

भीलवाड़ा राजस्थान (कोटा) से हत्या में वांछित ईनामी फरारी 02 कुखयात बदमाश इंदौर क्राईम ब्रान्च व्दारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने ईनामी फरारी बदमाशों की धर पकड़ हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देश दिये थे। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय,उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयन्तसिंह  राठौर, एवं निरीक्षक जे.जी.चौकसे की टीमों को फरार बदमाशो सचिन तोमर एवं पुच्ची उर्फ सुरेश जैन की पतारसी हेतु लगाया गया था ।

1-  इंदौर का कुखयात बदमाश सचिन तोमर जो कि पूर्व कुखयात बदमाश रामसिंह उर्फ दद्‌दू का साथी रहा है। इसके व्दारा अपने भाई मोन्टी एवं अन्य रिश्तेदारों तथा फरारी बदमाश सचिन तोमर, उसका भाई मोन्टी उर्फ संदीप तोमर, पुच्ची उर्फ सुरेश जैन व्दारा उदयपुर से झालावाड़ शासकीय वाहन से दिनांक 18-04-2011 को आरोपी भानूप्रताप को पेशी पर ले जाया जा रहा था, रास्ते में थाना बिजुरिया जिला भीलवाड़ा की सीमा में उपरोक्त आरोपियो ने दो स्कार्पियों वाहन पुलिस वाहन के आगे-पीछेलगाकर फिल्मी स्टाईल में पिस्टल एवं कारबाईन से अन्धाधुन्ध फायरिंग की थी जिसमें आरोपी भानू प्रताप के साथ ही साथ राजस्थान पुलिस के दो आरक्षकों की भी मौत हो गयी थी । घटना से पूरे राजस्थान में तहलका मच गया था,उक्त घटना के बाद से आरोपी सचिन तोमर एवं पुच्ची उर्फ सुरेश जैन फरार हो गये थे। घटना में शामिल आरोपियान की गिरफ्‌तारी. के लिये पुलिस महानिदेशक राजस्थान व्दारा ईनाम घोषित किया गया था।
                क्राईम ब्रान्च की टीम व्दारा सूचना मिलने पर आरोपी सचिन पिता जगदीश सिंह तोमर, (30) निवासी हम्माल कॉलोनी देवगुराड़िया रोड़ इंदौर मूल निवासी नोनाहटा थाना उमरी जिला भिण्ड एवं पुच्ची उर्फ सुरेश जैन पिता रामचन्द्र जैन (34) निवासी मकान नम्बर 84 दिनेश नगर नागझीरी उज्जैन, स्थाई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एस.टी.डी. के पास भिण्ड को गिरफ्‌तार किया जाकर सचिन पास से एक कट्‌टा, एक खटकेदार चाकू बरामद किया गया है।

2-    फरार आरोपी सचिन तोमर पिता जगदीश सिंह तोमर के विरूध्द इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने, मारपीट करने, आदि के 26 अपराध पंजीबध्द होकर फरारी आरोपी विगतदो वर्षो से लगातार फरार था,जिसके विरूध्द न्यायालय व्दारा 4 स्थायी वारन्ट भी जारी किये गये थे। उल्लेखनीय है कि सचिन तोमर व इसके गेंग के डर से शंकरबाग, नौलखा, छावनी, के आस-पास के लोग रिर्पोट करने से घबराते थे, ये फरारी के दौरान भी फोन व्दारा व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा था।

3-    उक्त फरार आरोपी सचिन तोमर तथा उसका भाई मोन्टी उर्फ संदीप तोमर, पुलिस इनकाउन्टर में मारे गये आरोपी दद्‌दू उर्फ रामसिंह निवासी शंकरबाग का दाहिना हाथ थे।
4-    दोनों बदमाशों को पकड़ने वाली टीमों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. साई मनोहर व्दारा पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है ।
              उपरोक्त दोनों ही बदमाशो को पकड़ने में क्राईम ब्रान्च के उपनिरीक्षक  महेन्द्रसिंह परमार, प्र.आर.ओमप्रकाश तिवारी, दीपक पॅवार, अनिल सिलावट, रज्जाक खान, नरेन्द्र सिंह गौर, विजयसिंह चौहान, आरक्षक ओम प्रकाश सोलंकी, श्याम पटेल, योगेन्द्र चौहान, महेन्द्र सिंह चौहान, राजभान ,धर्मेन्द्र शर्मा, बशीर खान, सुनील बिसेन, रणबीर सिंह, सुभाष सूर्यवंशी, रविन्द्र, जितेन्द्र सिंह परमार, सन्तोष सेंगर, देवेन्द्र परिहार, रामपाल, जितेन्द्रका विशेष योगदान रहा।

चिचोली जिला बैतूल से डकैती कर फरार आरोपी इंदौर क्राईम ब्रान्च व्दारा पकड़ा गया


इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह व्दारा इंदौर शहर में लगातार अपराधियों एवं संदिग्धों की चेकिंग करायी जा रही है,एवं सरोज डोसी हत्याकाण्ड में लगी हुई क्राईम ब्रान्च भी अपराधियों की पतारसी एवं धरपकड़ में लगातार काम कर रही है । इस तारतम्य में क्राईम ब्रान्च अति.पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को सूचना मिली की बेतूल का एक बदमाश इंदौर में रह रहा है,उन्होने निरीक्षक एम.ए.सै्‌यद की टीम को लगाया तो बेतूल थाने का निगरानी पयज त्रिपाठी पिता अरविन्द त्रिपाठी, (23),निवासी पुराना मालवीय मेडिकल स्टोर्स पाढ़र बेतूल का निरीक्षक सैय्‌यद की टीम व्दारा पकड़ा गया । पयज त्रिपाठी दिनांक 17-07-2017 को चिचोली थाना बेतूल जिला में गोलामन यादव निवासी मलाजपुर  के घर में डकैती की घटना में वांछनीय था ।  इस प्रकरण में 5-6 लड़कों ने कट्‌टा अड़ा कर गोलामन यादव की बहू के टाप्स,मंगलसूत्र,व 15 हजार रूपये लूट लिये थे । आरोपी सफेद सूमो से वारदात करने गये थे ।  चेकिंग के दौरान पयज त्रिपाठी, पाढ़र  बेतूल से भाग गया था ।
अपराधिक रिकार्ड :-
    बेतूल,छिंदवाड़ा,चिचोली व नागपुर महाराष्ट्र थाने में कुल 13 अपराध, जिसमें वाहन चोरी,मारपीट,लूट अवैध शस्त्र रखने के पंजीबध्द होकर थाना बेतूल का निगरानी बदमाश है ।
पारिवारिक :-   
मॉ टीचर,पाढ़र जिला बेतूल,पिता अरविन्द पूर्व समाज सेवी,पूर्व पत्रकार,स्वयं पयाज त्रिपाठी की शिक्षा की 12 वीं तक पास, इंदौर में भारत मेट्रोमेनी ट्रेजर आयलैण्ड में मई-2012 से काम कर रहा था ।
इंदौर पता :-   
लोक नायक नगर,प्रयाग विद्यालय के पास जैन का मकान  दूसरा पता गली नम्बर-5 शुक्ला किराना स्टोर्स वालों का मकान,पाटनीपुरा  इंदौर
साथी :- 1-गुलाब निवासी टिकारी बेतूल, 2-गुनी निवासी अमलापुर बेतूल 3-ओम औंकार निवासी सदर
क्राईम ब्रांच की सराहनीय कार्य करने वाली टीम :- टी.आई. एम.ए.सैयद, आर.इफ्‌त्खार खान, भीमसिंह, महेश पाण्डे, योगेश परमार, शिवकरण चौहान चालक सैनिक संजय भदौरिया, रामपाल।

प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रहीसड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन व यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देद्गान में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 164 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 22 हजार 60 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 16 दो पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना             चैकिंग पांईट         चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली     संजय सेतु              07           650
2.  एम जी रोड़             चिमनबाग             08            800
3.  तुकोगंज                जंजीरवाला              11           1800
4.  संयोगितागंज         एमजीएम तिराहा     07           1440
5.  छोटी ग्वालटोली     मधुमिलन               15           1700
6.  पलासिया              इन्डस्ट्रीज हाऊस      27           4520
7  परदेशीपुरा             पासीपुरा                  01           100
8.  बाणगंगा              दीपमाला                  03           300
9.  हीरानगर              बापट चौराहा             08           950
10.  एमआईजी               -                         -              -
11. विजयनगर          विजयनगर               11           1100
12. खजराना             रामकृष्णबाग            11           550
13.लसूड़िया                           -                   -              -
14. जूनी इंदौर           महाकाल                   06          600
15. रावजी बाजार      डीएम कार्यालय          04          550
16. भंवरकुऑ            राजीवगांधी               24          4000
17. सराफा                        -                       -               -
18. पंढरीनाथ           मच्छी बाजार              05          500
19. छत्रीपुरा             शिवानी होटल             -              -
20. मल्हारगंज        लक्ष्मीप्रतिमा               03           300
21. सदरबाजार        मरीमाता                    04           400
22. एरोड्रम              वायरलेस टी               03          1150
23 अन्नपूर्णा           रंजीतहनुमान             03           300
24. चंदननगर                  -                       -               -
25. राजेन्द्र नगर     केट चौराहा                  03           350
                    ..........................................................................
                                    कुल               164 वाहन    22060 रूपये समन शुल्क

10 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन, 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 164 जमानतीयवारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 13 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 13.45 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चोरल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जयप्रकाद्गा पिता बंद्गाीलाल (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 04.20 बजे दक्षिण कम्पा. पंचम की फेल से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गोविन्द, अनिल तथा राजेद्गा को पकड़ागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जुलाई 2012- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 21.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भटेले टेंट हाउस के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 113 लालगली परदेद्गाीपुरा निवासी मोह. शरीफ पिता मोह. उमर (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 हजार रूपये कीमत की 126 क्वाटर देशी  शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 02.30 बजे जीआरपी क्वाटर के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 3 स्वामी विवेकानंद नगर निवासी मोहित पिता ओम प्रकाद्गा वर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 260 रूपये कीमत की 12 बियर बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 जुलाई 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 20 जुलाई 2012 को 02.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुरा चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आस्था अस्पताल के पास इंदौर निवासी अजमल पिता प्रताप बंजारा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।