Friday, October 30, 2015

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा लिस्टेड गुण्डा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों के विरूद्ध सतत्‌ की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही सखती के कारण आम जनता और व्यापारियों का पुलिस के प्रति विशवास बढ़ा है। जिसके कारण से आम नागरिक, नामचीन गुण्डों/बदमाशों के विरूद्ध शिकायत करने से नही डर रहे है। जिसके तहत फरियादी अभिषेक माधुरकर, रविन्द्र सिरे व अन्य लोगों ने शिकायत की है उनसे लसुडिया क्षेत्र का लिस्टेड गुण्डा प्रवीण चौबे दुर्गा जी पण्डाल लगाने के लिये जबरदस्ती धमकाकर 25 हजार रूपये मांग रहा है। जिस पर से पुलिस थाना लसुडिया पर अप. क्र. 995/15 धारा 327,323,294,506 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया एवं उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 30 अक्टूबर 2015 को बदमाश प्रवीण पिता रमेश चौबे निवासी बजरंग नगर कांकड इंदौर को गिरफ्‌तार कर केन्द्रीयजेल इंदौर भेजा गया है। इसके विरूद्ध पुलिस थाना लसुडिया पर, मारपीट, झगडा एवं अवैध वसूली से संबंधित 08 प्रकरण पंजीबद्ध है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 126 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 30 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         12 गैर जमानती वारन्टी, 37 गिरफ्तारी तथा 154 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को 06 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 175 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                        सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें,  179 पंचम की फेल निवासी-संदीप उर्फ पिन्टू पिता अशोक जोनवाल तथा 281/3 नंदा नगर निवासी-रामनिवास पिता मिश्रीलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1180 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को 14.45 बजे, ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें,  152 जल्ला कालोनी खजराना निवासी एहमद शाह पिता बाबू शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये नगदीतथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 30 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 67 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                       10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         10 गैर जमानती वारन्टी, 45 गिरफ्‌तारी तथा 147 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को 10 गैर जमानती वारन्टी, 45 गिरफ्‌तारी तथा 147 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                            सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बनेड़िया जैन मंदिर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, ग्राम बनेड़िया निवासी जितेन्द्र पिता गोविन्द को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास राजेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलीं, यहीं रहने वाली संगीता बाई पति पवन तंवर कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।