Saturday, December 5, 2015

900 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर दिनांक 05 दिसम्बर 2015 - पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा आज दिनांक 05 अगस्त 2012 को  राजेश पिता मनोहरिलाल कलम  के विरूद्ध अप क्र 237/15 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।     
         पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापुरा पीठा मच्छी बाजार इंदौर से अवैध रूप से अफीम ले जाते हुये आरोपी राजेश  को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 900 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस थाना पंढरीनाथ की टीम द्वारा  आरोपी राजेश पिता मनोहरिलाल कलम को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
  आरोपी को पकड़ने में उनि के एस डांगी प्रआर भागवत, प्रआर मुन्नालाल, प्रआर राजेंद्र तथा प्रआर धीरेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस थाना चंदननगर का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदननगर द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश गोलू ठाकुर उर्फ दीपक पिता महेन्द्र ठाकुर (27) निवासी राम बलराम नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत, हत्या, लड़ाई-झगड़े, मारपीट, अड़ीबाजी, अवैध वसूली आदि के विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी गोलू उर्फ दीपक ठाकुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी गोलू उर्फ दीपक ठाकुर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में गोलू उर्फ दीपक ठाकुर को पुलिस थाना चंदननगर द्वारा आज गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
उक्त आरोपी को गिरफ्‌तार करने में पुलिस थाना चंदननगर के उनि बी.एस. सिकरवार, आर. नवीन का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 05 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 05 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 105 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 05 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 105 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पान की गुमटी के पास रोड नं. 01 नंदानगर इंदौर से अवैध भांग ले जाते/बैचते हुये मिलें, 1040/10 नंदानगर निवासी नीलेश पिता श्यामराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 05 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को फरारएवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                      01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                    02 फरारी, 04 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 फरारी, 04 दिसम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 99जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 14.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धारनाका पानी की टंकी के पास महू से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले भागीरथ कॉलोनी धारनाका महू निवासी रवि उर्फ गोलू पिता मुन्नालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                               सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 01.45 बजे, पितृ पर्वत कृपा ढाबे के सामने रोड किनारे, से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर संजय पिता मानसिंह, गोकुल पिता समन्दर सिंह, सोहन पिता रणछोड धाकर तथा लक्ष्मण पिता रामेश्वर को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                            अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना हातोद द्वाराकल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, सुतारगली हातोद निवासी जगदीश पिता मांगीलाल तथा चमार मोहल्ला हातोद निवासी कविता पति मेहरवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की कुल 02 लीटर तथा 12 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 12.10 बजे, आरोपी की चाय की दुकान के बाहर ग्राम बिसनावदा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम बिसनावदा निवासी जितेन्द्र पिता आत्माराम बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


                                                      अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 दिसम्बर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 01.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगीन नगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 456 विजय श्री नगर तेजाजी मंदिर के पीछे इंदौरनिवासी अतुल पिता शिवजी पारमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 दिसम्बर 2015 को 20.20 बजे, जानकी नगर मैन गेट इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 185 कुम्हार भट्‌टी इंदौर निवासी बंटी गिरि पिता अशोक गिरि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।