Sunday, December 13, 2015

चंदन नगर पुलिस की टीम ने धर दबोचा चोरो का गिरोह कुल 27,750 रूपये का चोरी किया हुआ माल बरामद।


 इंदौर दिनांक 13 दिसम्बर 2015 :- पुलिस  थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया। जिसके फलस्वरूप चोरो का सुराग मिलते ही आरोपी 1. विनोद पिता संजू बलाई उम्र 21 साल नि. सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इंदौर 2. कालिया उर्फ मोहन पिता मगन मनावरे उम्र 19 साल सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इंदौर 3. पाटिया उर्फ सुनील पिता उमेश मानकर उम्र 16 साल नि. सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इंदौर 4. उषाबाई पति संजू बलाई उम्र 45 साल नि. सुदामा नगर झोपड़ पट्टी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। 
     आरोपियों से पुलिस थाना चंदन नगर के अप क्र. 983/15 धारा 380, 414 भादवि. में चोरी गया मश्रुका दो मोबाईल फोन जिसमें एक सेंमसंग कंपनी व स्पाईश के, एक टेबलेट फोन लेनोवो कंपनी का तथा नगदी 2500 रूपये कुल क़ीमती 26,000 रूपये का माल बरामद कर जप्त किया गया है।
       इसी प्रकार पुलिस थाना चन्दन नगर पर दर्ज अप क्र. 1264/ 15 धारा 379 भादवि. में चोरी गई गैस टंकी की पतारसी करते मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर मय टंकी सहित आरोपी विक्की पिता  नारायण तेजवानी उम्र 40 साल नि ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर को पकडा गया । जिससे चोरी की गई एच पी कंपनी की व्यवसायिक टंकी क़ीमती 1750 रूपये की  जप्त की गई।
          उक्त आरोपियो को पकड़ने एवं माल बरामद करने में पुलिस थाना चंदन नगर के थाना प्रभारी  योगेश सिंह तोमर , उनि. बी.एस. सिकरवार, आर. प्रताप कौरव  आर.अरविन्द सिंह तोमर, आर.रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही ।

गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 04 किलोग्राम गांजा बरामद


इन्दौर दिनांक 13 दिसम्बर 2015 - पुलिस थाना लसुडिया की टीम द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2015 को अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है I
         पुलिस थाना लसुडिया की टीम द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2015 को 00.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निपनिया रोड एडवांस एकेडमी, स्कूल के सामने इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये दो आरोपियों 1. उपेन्द्र कुमार पिता झरकन दास पंथी (32) निवासी 131 श्रीनगर कॉलोनी जिंदबाबा रोड भोपाल हाल मुकाम 775/19 मेघदूत नगर इंदौर तथा 2. राजकुमार पिता बाबूलाल लोनिया (45) निवासी 312/10 मेघदूत नगर इंदौर को पकडा गया तथा इनके कब्जे से कुल 04 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस थाना लसुडिया की टीम द्वारा  आरोपी उपेन्द्र कुमार एवं राजकुमार लुनिया को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। 
         आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी लसुडिया आर. डी. कानवा, व्ही. बी. मिश्र, उनि अनीता गुर्जर, आर भूपेंद्र, तथा आर ब्रजेश का सराहनीय योगदान रहा है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 60 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 दिसम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                            02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            03 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 दसम्बर 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को, 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेडिशन चौराहे के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, तंजीम नगर खजराना निवासी अमजद पिता सलीम शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 13 दिसम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 31 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                  01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             01 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 दिसम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को 01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                           अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 दसम्बर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 दिसम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओल्ड राजमोहल्ला सब्जीमण्डी एवं भारत माता मंदिर लोहारपट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 65 ओल्ड राजमोहल्ला इंदौर निवासी गब्बू उर्फ वाजिद अली पिता मुश्ताक अली तथा 51 जूना रिसाला निवासी जावेद पिता हबीब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः एक खंजर व एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।