Saturday, March 4, 2017

हत्या के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा ईनाम की उद्‌घोषणा



इन्दौर 04 मार्च 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी के अप. कं्र 75/17 धारा 302,341,147,148,149 भादवि के प्रकरण में फरार निम्नांकित 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा 10-10 हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है।
            आरोपियान पुलिस थाना द्वारकापुरी के उक्त प्रकरण में घटना दिनांक से लगातार फरार है पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी व गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी अभी तक आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करेगा या गिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10000/- की नगद राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।
आरोपीगण के नाम -
1.         लोकेश पिता प्रकाश लाभांते मराठा (31) नि. 55 देवेन्द्र नगर इन्दौर।
2.         सन्नी मराठा पिता अम्बाराम इंगले (34) नि. 26 धनश्री नगर इन्दौर।
3.         अतुल पानसरे पिता दिलीप पानसरे मराठा (24) नि. गायत्री नगर इन्दौर।

4.         कालू उर्फ रोहित पिता कैलाश यादव नि. मित्रबंधुनगर इन्दौर


No comments:

Post a Comment