Saturday, July 1, 2017

सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर)/ प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर)/ आरक्षक सवर्ग भर्ती परीक्षा 2017 भर्ती प्रक्रिया के संबंध में की जा रही केविएट दायर



इंदौर- 01 जुलाई 2017-म.प्र. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइड  www.vyapam.nic.in  पर सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर)/ प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर)/ आरक्षक सवर्ग भर्ती परीक्षा 2017 भर्ती प्रक्रिया हेतु विज्ञापन जारी किया है| उक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र दिनांक 08-06-17 से 07-07-17 तक एमपी ऑनलाइन  की वेबसाइड   www.peb.mponline.gov.in के माध्यम से भरे जा सकेगे| भर्ती नियमो के सम्बन्ध में मान. न्यायालय के समक्ष याचिकाए प्रस्तुत किया जाना संभव है
अतः उक्त सम्बन्ध में मान. न्यायालय के समक्ष, म.प्र. शासन गृह विभाग द्वारा कैवियट याचिका प्रस्तुत की जा रही है| यदि मान. न्यायालय द्वारा उक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया 2017 के सम्बन्ध में आदेश /निर्देश जारी किये जाते है तो शासन के पक्ष  को भी सुना जावे|
उपरोक्त कैवियट याचिका प्रस्तुत करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक  लाइन जिला इंदौर श्री सुनील तालान को प्रभारी नियुक्त किया गया है|


No comments:

Post a Comment